
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी आर्थिक स्थिति में बदलावा आया है। समूह महिलाओं के लिए ताकत बन गया है। उन्होंने आज दमोह जिले की भागबाई पटेल, देवास जिले की साधना नागर और शिवपुरी जिले की राखी से बात की। उन्होंने 13 हजार समूहों को 200 करोड़ रुपए का कर्ज दिया। साथ ही कहा कि हर महीने 150 करेाड रुपए का कर्ज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। महिलाओं ने बताया कि समूहों से जुडऩे से पहले वे खेतों में मजदूरी करती थीं। समूहों से जुडऩे के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलावा आया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved