img-fluid

महिला क्रिकेटर स्नेह राणा, बिहार के मंत्री ने किए दर्शन

March 30, 2026

उज्जैन। महाकालेश्वर के दरबार में सोमवार को देश की जानी-मानी हस्तियों का आगमन हुआ। सुबह होने वाली भस्म आरती में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा और बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।



  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में आयोजित भस्म आरती के दौरान दोनों अतिथि भक्तिभाव में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और घंटों की ध्वनि के बीच उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा स्नेह राणा का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं मंत्री संजय सिंह का भी मंदिर परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि लगातार पहुंचते हैं।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने 267 अधिकारियों का किया तबादला, इलेक्शन से पहले बड़ा उलटफेर

    Mon Mar 30 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वहीं चुनाव से पहले एक बार फिर राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रभारी अधिकारियों और ब्लॉक विकास अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं इस ट्रांसफर को लेकर वकील कल्याण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved