img-fluid

महिला स्वास्थ्य कर्मी अब आर पार के मूड में.. कई दिनों से चल रहा है माँगों को लेकर आंदोलन

May 12, 2023

उज्जैन। स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सावन भादवा माता मंदिर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कल पीली साड़ी पहनकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। धरना प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल गिरी व जिला सचिव दिलीप चौहान पहुंचे तथा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। अध्यक्ष एमआर मंसूरी व जिलाध्यक्ष एसपी अहिरवार ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर स्वास्थ्यकर्मी महिलाएं पीले वस्त्रों में पहुंची और थाली बजाकर सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।


वेतन विसंगति सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही बहुउद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पीली साड़ी पहन शिवराज सरकार को जताया कि आप हमारी मांगे पूरी नहीं करेंगे तो हम दुर्गा का रूप अपना लेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष एसपी अहिरवार, संजय पुरैया, परमानंद कटारिया, शकुंतला कौशल, अजय परमार, कैलाश सिंह परमार, नवीन पांडे, तूफान सिंह चौहान, संदीप पाटिल, दिनेश कुमार पंचोली, चंदा पटेल, उलगा जॉर्ज, मंजूलता वर्मा, कुसुम नानेरिया, रीना जायसवाल, उज्जवला शर्मा, सबरीना चौहान, धूरिता जोशी, मातादीन अहिरवार, योगिता गोठवाल आदि उपस्थित थे।

Share:

  • कोठी रोड पर मयूर वन क्षेत्र में सूअर घूम रहे हैं

    Fri May 12 , 2023
    उज्जैन। कोठी रोड स्थित विक्रम वाटिका को मयूर वन में तब्दील करने का काम अभी अधूरा पड़ा है और यहाँ मोर तो नहीं आए लेकिन यहाँ सूअर घूम रहे हैं। वन के नाम पर बाहर सीमेंट की दीवारें खड़ी कर दी हैं और मूल रूप से जो काम होने थे वह नहीं किए गए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved