
संत नगर। सामाजिक संस्था बोरवन क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवाए दे रही महिला विभूतियों का नारी शक्ति दिवस पर सम्मान किया। उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने देते हुए बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ी बहन डॉ. राजकुमारी चोटरानी, डॉ.तराना आसवानी, डॉ. पूनम चंदानी शिक्षा व सामाजिक कार्यों से जुड़ी किरण वाधवानी,पुष्पा मोतियानी, साहित्य के क्षेत्र से हर्षा मूलचनादनी, कानूनी क्षेत्र से जुड़ीं सुचिता आसवानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी कन्हैयालाल इसरानी किशोर आहूजा, कन्हैया मूलचंदानी, सुरेश जसवानी, रवि नारायण सत्तानी आदि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved