img-fluid

Women Asia Cup 2026 : बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

September 11, 2026

दुबई। महिला एशिया कप 2026 (Women Asia Cup 2026) के सेमीफाइनल (Semifinal) में बांग्लादेश (Bangladesh) को रौंदकर भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) ने फाइनल का टिकट कटवा लिया है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा की 64 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 149 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश की महिला टीम (Bangladesh women’s team) 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने 40 रनों से मुकाबला जीत लिया।

शुक्रवार (11 सितंबर) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. ये मैच जीतने वाली टीम 13 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगी. बता दें कि अब तक हुए महिला एशिया कप के हर संस्करण में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है. 10 में से 7 बार भारतीय महिला टीम एशिया कप की चैंपियन बनी है।


  • बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत में आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा. उन्हें तीन जीवनदान मिले और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए 40 गेंदों पर 64 रन बना दिए. इस दौरान शेफाली ने 7 चौके और 3 छक्के जड़े. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 149 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    गेंदबाजी में चमकी दीप्ति शर्मा
    बल्ले से शेफाली वर्मा ने कोहराम मचाया तो गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा का जलवा देखने को मिला. स्टार ऑलराउंडर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, नंदिनी शर्मा ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए. बांग्लादेश की तरफ से शोर्ना अख्तर ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए और वो अंत तक नाबाद रहीं. 40 गेंदों पर 64 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाली स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम की ये लगातार चौथी जीत है. इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा था।

    8वीं बार चैंपियन बनना चाहेगी टीम इंडिया
    एशिया कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा रहा है. 2004 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 10 संस्करण हुए हैं और हर बार भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया है. इसमें से 7 बार टीम इंडिया चैंपियन भी बनी है. अब हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की नजर 8वें खिताब पर होगी।

    Share:

  • उज्जैन पहुंचीं हर्षा रिछारिया, खड़े हनुमान के किए दर्शन, बोलीं- 'प्रतिमा हटाई गई तो करूंगी अनशन'

    Fri Sep 11 , 2026
    उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के बीच उज्जैन (Ujjain) के खड़े हनुमान मंदिर (Khade Hanuman Temple) की प्रतिमा को हटाने का मामला लगातार चर्चा में है। इसी बीच प्रयागराज कुंभ से सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया उज्जैन पहुंचीं और खड़े हनुमान जी के दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved