
नई दिल्ली । भारत(India) और श्रीलंका(Sri Lanka) में वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025(Women’s Cricket World Cup 2025) खेला जा रहा है और अभी तक इन दोनों में से किसी टीम ने सेमीफाइनल का टिकट(semi-final ticket) नहीं कटाया है। यहां तक कि इनमें से कोई एक टीम ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी, क्योंकि दो टीमें टूर्नामेंट के टॉप 4 की रेस से बाहर हो चुकी हैं, जबकि तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब एक पायदान के लिए तीन टीमों में लड़ाई हो रही है, जिनमें दोनों मेजबान भारत और श्रीलंका भी शामिल हैं।
इस समय वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है और टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बाद नंबर ऑस्ट्रेलिया का है, जो 9 अंक हासिल करके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इंग्लैंड के खाते में भी 9 अंक हैं और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चौथे नंबर पर भारतीय टीम है, जिसके खाते में सिर्फ चार अंक हैं, लेकिन टॉप 4 की रेस में बनी हुई है, क्योंकि अभी दो मुकाबले भारतीय टीम के बाकी हैं। यही हाल न्यूजीलैंड की टीम का भी है, लेकिन नेट रन रेट भारत का बेहतर है।
छठे नंबर पर श्रीलंका की टीम है, जो 6 मैचों में 4 अंक हासिल कर चुकी है। एक और मुकाबला श्रीलंका का बाकी है, लेकिन उसे जीतकर भी सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम 8 अंकों तक भी पहुंच सकती है। अगर 6 अंकों पर क्वालीफिकेशन तय हुई तो फिर नेट रन रेट देखा जाएगा, जो श्रीलंका का अच्छा नहीं है। सातवें पायदान पर इस समय बांग्लादेश है, जो 2 अंक ही हासिल कर पाई है और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान आठवें पायदान पर है। पाकिस्तान भी 2 अंक ही हासिल कर पाया है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।
Women’s World Cup 2025 Points Table Updated
| क्रं | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | साउथ अफ्रीका (Q) | 6 | 5 | 1 | 0 | 0 | 10 | +0.276 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया (Q) | 5 | 4 | 1 | 0 | 1 | 9 | +1.818 |
| 3 | इंग्लैंड (Q) | 5 | 4 | 1 | 0 | 1 | 9 | +1.490 |
| 4 | भारत | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | +0.526 |
| 5 | न्यूजीलैंड | 5 | 1 | 2 | 0 | 2 | 4 | -0.245 |
| 6 | श्रीलंका | 6 | 1 | 3 | 0 | 0 | 4 | -1.035 |
| 7 | बांग्लादेश (E) | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | 2 | -0.578 |
| 8 | पाकिस्तान (E) | 6 | 0 | 4 | 0 | 2 | 2 | -2.651 |
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved