• img-fluid

    अद्भुत प्रथा: यहां मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार नही करते बल्कि साथ रखते हैं शव, ऐसे करते हैं देखभाल

  • May 20, 2021


    Torajan people : आज हम आपको बतानें जा रहें एक अनोखी प्रथा के बारें में जहां मरने के बाद शवो को दफनाया नही जाता है । इंडोनेशिया (Indonesia) में एक ऐसा समाज है, जहां परिवार के सदस्य की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार या दफनाते नहीं करते बल्कि उन्हें अपने साथ ही रखते हैं। तोराजन समाज (Torajan people of Indonesia) के लोग आध्यात्मिक तौर पर मृत्यु (death)को भी अपने जीवन का एक हिस्सा मानते हैं और परिवार के मृत सदस्य के साथ जीते हैं।

    घरों में रखते हैं शव को सालों-साल
    ‘द गार्जियन’ के खबर के मुताबिक, परिवार अपने मृत सदस्य के शव को सालों-साल तक अपने घरों में रखते हैं। इतना ही नहीं, परंपरागत रूप से उन्हें रोजाना दोपहर के खाने के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा वह तब तक करते हैं, जब तक कि उन्हें आखिरकार दफना ना दिया जाए।



    तोराजन समाज में है ये परंपरा
    जिन लाइफस्टाइल में हम जीते हैं, उसके बिल्कुल विपरीत इंडोनेशिया में सुलावेसी के पहाड़ों में रहने वाले तोराजन समाज (Torajan people) के लोग मृत सदस्यों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे वह बीमार हैं ना कि मृत।

    कमरे में आराम से बिस्तर पर रखने की प्रथा
    तोराजा में, हर दिन मृतक को खाना खिलाने और लाशों (dead body) को परिवार के घर के एक अलग कमरे में आराम से बिस्तर पर रखने की प्रथा है; जब तक कि परिवार मृत व्यक्ति का उचित अंतिम संस्कार नहीं करे।

    अंतिम संस्कार के बाद भी रखते हैं ख्याल
    अंतिम संस्कार के बाद, मृतकों को अंत में कब्रों में दफनाया जाता है। लेकिन फिर भी उन्हें नियमित रूप से देखा जाता है, साफ किया जाता है और मेनने (पूर्वजों की देखभाल) नामक एक अनुष्ठान में नए कपड़े दिए जाते हैं।

    Share:

    इन तीन तरीक़ों के आधार पर ले निर्णय कि आपको कितने का बीमा लेना चाहिए

    Thu May 20 , 2021
    नई दिल्ली। आज के समय में किसी भी व्यक्ति के जीवन में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (Life Insurance Policy) का बहुत महत्व हो गया है। जीवन बीमा पॉलिसी (LIC) का प्रीमियम, पॉलिसीधारक की सेहत, रहने के स्थान, आदतों और व्यवसाय की प्रकृति पर निर्भर करता है। बीमना से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि बीमा कंपनियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved