img-fluid

कोलेस्‍ट्राल कम करने के साथ कई फायदे देती है इलायची, इस तरह करें सेवन

June 08, 2026

नई दिल्‍ली । आमतौर पर लगभग सभी घरों में इलायची रखी रहती है लेकिन क्‍या आप जानतें हैं की यह सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है । आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे इलायची चबाते रहते हैं, असल में इलायची एक बेहतरीन नेचुरल माउथ फ्रेशनर ही नहीं बल्कि वेट लॉस में भी काफी कारगर है। आप चाहें, तो इलायची (Cardamom) चबाने के अलावा इलायची वाली चाय पीकर भी वेट लॉस कर सकते हैं लेकिन आपको ध्यान रखना है कि वेट लॉस के लिए बनाई हुई स्पेशल चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना है। आइए जानते हैं, इलायची के फायदे-

वसा घटाने के गुणों के कारण इलायची शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करती है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी घटाने में मदद करती है।

पेट के आसपास जमा वसा (fat) सबसे जिद्दी होती है और यह किसी के भी व्यक्तित्व को भी खराब कर देती है। हरी इलायची इस जिद्दी फैट को जमा नहीं होने देती है। यह वसा कई हृदय संबंधी (cardiac) बीमारियों की जड़ भी होती है।



  • आयुर्वेद की मानें तो हरी इलायची शरीर में मौजूद विषैले तत्वों (toxic substances) को बाहर निकालने में भी मदद करती है। यह तत्व शरीर के रक्त प्रवाह में व्यवधान पैदा कर सकते हैं और हमारी ऊर्जा का स्तर भी घटाते हैं। इलायची की चाय इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है।

    हरी इलायची अपच की समस्या से बचाती है, जिससे कभी-कभी पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। यही वजह है कि हरी इलायची को गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल (gastrointestinal) विकारों की प्रचलित दवा कहा जाता है। अच्छा पाचन तंत्र वजन घटाने के लिए अहम है।

    शरीर में मूत्र के रूप में पानी को जमा होने से रोकती है। हरी इलायची के आयुर्वेदिक गुणों (ayurvedic properties) की बात करें, तो यह गुर्दों के सुचारु कार्य को प्रोत्साहित करती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी सूचना के उद्देश्‍य के लिए हैं, इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करतें हैं । कोई भी सवाल या परेंशानी तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • सेहत के लिए वरदान है घी, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कमाल के फायदें

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्‍ली । वजन के बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल के डर से अगर आप घी नहीं खाते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि घी का डेली इस्तेमाल हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। घी खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह का संशय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved