
नई दिल्ली । दफ्तर (Workplace) में काम करते समय आपको कई बार ऐसा लगा होगा कि कभी कभी वर्कलोड (Workload) काफी ज्यादा होता है। इसकी वजह से आप काफी तनाव में आए होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई इस तनाव की वजह से समलैंगिक (gay) भी बन सकता है? ये कहना है मलेशिया (Malaysia) के एक मंत्री का। मंत्री जी ने कहा है कि काम के तनाव की वजह से लोग गे बन जाते हैं। उनका यह बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन देकर मजे ले रहे हैं।
दरअसल मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री ज़ुल्किफली हसन ने विपक्षी नेता द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। विपक्षी सांसद ने मलेशिया में LGBT से जुड़े मुद्दों पर आंकड़े मांगे थे। इस दौरान हसन ने कहा कि काम से जुड़ा तनाव उन कारणों में से एक है जिनकी वजह से लोग “LGBT जीवनशैली” की ओर आकर्षित होते हैं। हसन ने कहा कि लोग कथित तौर पर काम के तनाव, सामाजिक दबाव, यौन अनुभवों और धार्मिक अभ्यास की कमी के कारण भी समलैंगिग हो जाते हैं। उन्होंने अपनी बात रखते समय 2017 की एक स्टडी का हवाला भी दिया, जिसमें काम से संबंधित तनाव और समलैंगिकता के बीच संबंध बताए गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार LGBT समुदाय के आकार पर व्यापक डेटा नहीं रखती है और आधिकारिक आंकड़े सीमित हैं। बता दें कि मलेशिया में समलैंगिक संबंधों को कानूनी दर्जा नहीं मिला है। एक और सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि 2022 और 2025 के बीच LGBT से संबंधित गतिविधियों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
M'sia minister suggests work-related stress as possible cause for 'LGBT lifestyle' https://t.co/Sst0Mnag2b pic.twitter.com/88j08tpa9g
— Mothership (@MothershipSG) January 27, 2026
‘छुट्टी लेने का नया तरीका’
मलेशियाई मंत्री का यह बयान सामने आते ही लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। जहां एक छोटे वर्ग ने उनका समर्थन किया, वहीं अधिकतर लोगों ने इसे मजाक का पात्र बना दिया। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “इस तर्क से, मुझे सच में हैरानी है कि मेरा पूरा ऑफिस अब तक गे क्यों नहीं हो गया।” एक यूजर ने तो यह तक पूछ लिया कि क्या उनके संसद में कोई कभी कड़ी मेहनत नहीं करता?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “काम से ऑफ लेने का एक नया तरीका।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved