
भोपाल। देश में कई राजनैतिक दल है लेकिन उसमें भारतीय जनता पार्टी की एक अलग पहचान है। यह पहचान किसी के कारण है तो वह हमारे विचार और हमारे कार्यकर्ताओं के कारण। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बडी ताकत उसके कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के ताकत के बल पर ही आज नागालैण्ड और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भाजपा की विराट विजय हुई है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शिवपुरी के रंगमहल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved