img-fluid

कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा, चुनावी तैयारियों में जुटें: वीडी शर्मा

November 08, 2022

भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। हम सभी को चुनावी मैदान में कमर कसकर उतरना है। हमने त्रिदेव की संकल्पना बूथ तक साकार की है, उसे अब सक्रिय करना है। शक्ति केन्द्र को मजबूत बनाना है।
शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होता है। यह कार्यकर्ता ही पार्टी को चुनाव में विजयी बनाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढी है। क्योंकि हम कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर से मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण किया होगा।


  • स्थानीय तौर पर नवमतदाता को सूची में जोडने और जो मतदाता त्रुटिवश अन्यत्र चले गए है उन्हें संशोधित करने का काम होगा। पार्टी द्वारा नवमतदाताओं को जोडने के लिए युवा मोर्चा के सहयोग से नवमतदाता जोडों अभियान प्रारंभ होगा, जो बूथ स्तर तक नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ेंगे। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो रही है, वे मतदाता सूची में जुडें है या नहीं इस बात का स्थानीय तौर पर ध्यान दें।

    Share:

  • मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में एक लाख की भीड़ जुटाने में जुटी PCC

    Tue Nov 8 , 2022
    कमलनाथ आज इंदौर में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इसी महीने मप्र में प्रवेश करेगी। यात्रा ने कल महाराष्ट्र में प्रवेश किया है। इसके बाद 20 नवंबर को बुरहानपुर से मप्र में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर पूरी कांग्रेस जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved