img-fluid

विश्व कुश्ती चैंपियनशिपः बजरंग पूनिया ने 65 किलो वर्ग में जीता कांस्य पदक

September 19, 2022

नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया (Indian wrestler Bajrang Punia) ने कांस्य पदक (won bronze medal) जीत लिया है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिल गये हैं। बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में पुर्तगाल के सेबेस्टियन रिवेरा को 11-9 से मात दी।


विश्व चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, ग्रीकोरोमन और महिला वर्ग में मिलाकर कुल 30 भारतीय पहलवान खेलने गए थे और अभी तक हाथ में सिर्फ दो पदक आया है। बजरंग के अलावा सिर्फ विनेश फोगाट ही भारत को पदक दिला पाईं। उन्होंने भी कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारत ने कुल 2 कांस्य पदक हासिल किये हैं।

इससे पहले विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में शुक्रवार को में भारतीय उम्मीदों को तब बड़ा झटका लगा, जब भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुल्लाव से तकनीकी श्रेष्ठता (Technical Superiority) के आधार पर हार गये। रवि दहिया के पास विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वो यहां चूक गए। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया से देश को भी काफी उम्मीदें थीं।

Share:

  • हैदराबाद नि:शस्त्र प्रतिरोध-1: निजाम रियासत का स्वरूप

    Mon Sep 19 , 2022
    – डॉ. श्रीरंग गोडबोले आज जब देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है तो हमारे लिए यह जानना आवश्यक है कि देश के सभी हिस्से 1947 में स्वतंत्र नहीं हुए थे। हैदराबाद 17 सितंबर, 1948 को, दादरा नगर हवेली 2 अगस्त, 1954 को, पुडुचेरी 1 नवंबर, 1954 को और गोवा 19 दिसंबर, 1961 को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved