img-fluid

परिवार में सुख-समृद्धि के लिए किया नाग देवता का पूजन

July 29, 2025

शहर के नाग मंदिरों में सुबह से अभिषेक और दर्शन करने के लिए लगीं लम्बी कतारें

इंदौर। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Panchami date) को आज आस्था, परंपरा, श्रद्धा और जीवरक्षा का प्रतीक नागपंचमी (Nagpanchami) पर्व शहर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अलसुबह से शहर के नाग मंदिरों (Snake Temples) में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।


शहर के कुम्हारखाड़ी प्राचीन नाग मंदिर, किला मैदान स्थित नागेश्वरधाम मंदिर, सुदामा नगर कालेश्वरधाम मंदिर, कृषि कालेज रोड स्थित नाग मंदिर, खंडवा रोड नागेश्वरधाम, छीपा बाखल नाग देवता मंदिर, छत्रीबाग नाग बांबी मंदिर में आज ब्रह्म मुहूर्त में नाग प्रतिमाओं का दुग्धाभिषेक कर अनुष्ठान आयोजित किए गए। सभी मंदिरों को आकर्षक पुष्प और विद्युत सज्जा से जगमगाया गया है। सायंकाल मंदिरों में भजन संध्या के साथ महाआरती की जाएगी। आज नागपंचमी पर्व विशेष शिववास योग में मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी तरह के दु:खों से मुक्ति मिलती है और आज कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष भी दूर होता है। नागपंचमी तिथि कल रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से शुरू हुई और तिथि का समापन आज दोपहर में होगा। इसलिए उदयातिथि अनुसार नागपंचमी आज पूरे देश में मनाई जा रही है।

100 से अधिक पुरानी है कुम्हारखाड़ी मेले की परंपरा
कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर के रमेश पानवाले व महेश कश्यप ने बताया कि मंदिर परिसर में में होलकरकाल से ही मेला आयोजित किया जाता है। पहले यह स्थान इंदौर के आखिरी छोर पर था और कुम्हारों की बड़ी बस्ती थी। यहां मेले में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और नाग देवता के दर्शन करते हैं। नर्मदा कश्यप के अनुसार यहां सायंकाल वर्षों से दंगल भी आयोजित किया जाता है। मेले में झूले, चकरी के साथ मनोरंजन के लिए दुकानें लगाई गई हैं।

इस बार नागपंचमी पर आज शिववास का अद्भुत योग
इस बार नागपंचमी पर शिववास योग का अद्भुत संयोग हो रहा है। इस योग में भगवान शिव-मां पार्वती कैलाश में वास करते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। इस शुभ योग में नाग देवता की पूजा करने से हर तरह के सुखों की प्राप्ति होगी है। पुराणों के अनुसार महाभारत में जब राजा जन्मेजय ने नागों का सर्वनाश करने के लिए सर्प यज्ञ किया था, तब उनकी मां उत्तरा के कहने पर आस्तिक ऋषि ने नागों की रक्षा की और तभी से नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है।

Share:

  • कब्जा रुकवाने पहुंची वकीलों की टीम, आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

    Tue Jul 29 , 2025
    इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह ने कल एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 करोड़ रुपए कीमत की खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन कब्जे में ली और अवैध रूप से उगाई गई फसल को भी नष्ट करवाया। 11 मुसलमानों के कब्जे में चली गई इस जमीन को मुक्त करवाने की कार्रवाई शहरभर में चर्चा का विषय रही। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved