
उज्जैन। आज ही के दिन 23 मार्च को 1930 को शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फाँसी की सजा दी थी। तब से इस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज सुबह से विभिन्न राष्ट्रवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने सिंहपुरी स्थित भगतसिंह उद्यान में स्थापित शहीद भगतसिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह सिंहपुरी स्थित भगत सिंह उद्यान में बाबा दीप सिंह सामाजिक संस्था के सरदार चरणसिंह गिल द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गिल ने कहा शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु कम उम्र में ही देश के लिए फांसी पर चढ़ गए थे।
इससे युवाओं को प्रेरणा मिलती है युवाओं को देश के प्रति हमेशा जागृत रहना चाहिए। सबसे पहले उनके जीवन में देश का काम होना चाहिए। यह प्रेरणा तीनों शहीदों के जीवन से मिलती है। माल्यार्पण के दौरान एमआईसी सदस्य रजत मेहता कांग्रेसी नेता महेश सोनी मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा जितेंद्र कुमावत विजय वीर सिंह भाटिया बादल सिंह भाटिया हरजीत सिंह भाटिया एवं अनेक गणमान्य मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved