img-fluid

‘मेरी भी विदाई लिख दे’, इरफान खान की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी सुतापा

April 29, 2026

डेस्क। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर अपने पति को याद करती रहती हैं। वह खास मौकों पर उनकी कमी को महसूस करती हैं। आज इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है। इस मौके पर एक बार फिर सुतापा ने इरफान खान को याद किया है। उन्होंने उनकी याद में एक पोस्ट शेयर की है।

लेखक योगेश भारद्वाज ने इरफान खान को याद करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट को सुतापा सिकदर ने रीशेयर किया है। पोस्ट में लिखा है ‘मैं भटका सा राही, मुझे वो दर दिखता था। मैंने जिधर देखना चाहा, वो उधर दिखता था। मुझे जलाकर सुखा दिया था तपिश ने मेरी। मुझे उसकी आंखों में समंदर दिखता था।’


  • पोस्ट में आगे लिखा है ‘जीवन की कला का बड़ा कलाकार था वो, दिल जीतने का हुनर जानता था, फनकार था वो। हमने घर छोड़ा कुछ पाने की बेचैनी में। उसके रास्तों में मुझे बस सबर दिखता था। ऐ खुदा खुद से खुद की रिहाई लिख दे। जैसे उसकी लिखी मेरी भी विदाई लिख दे। कौन सी रिश्वत देता था वो तुझको। तू जब-जब उसका हुनर लिखता था।’

    बता दें कि इरफान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। वह सबसे पहले सीरियल ‘श्रीकांत’ में नजर आए थे। इसके बाद वह ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’ और ‘जय हनुमान’ में नजर आए। इरफान खान ने बॉलीवुड में फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को ‘हासिल’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘मकबूल’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं।

    Share:

  • सिनेमा से सत्ता तक बंगाल चुनाव में चमके स्टार उम्मीदवार कौन किस सीट से आजमा रहा किस्मत

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (Assembly Elections 2026) में इस बार राजनीति और सिनेमा (Politics and Cinema) का दिलचस्प संगम देखने को मिल रहा है जहां एक ओर राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर (A Tough Contest) है वहीं दूसरी ओर कई फिल्मी और टीवी सितारे(TV Stars) भी चुनावी मैदान में अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved