
मुंबई। सामान्य तौर पर आम लोगों के बीच एक्ट्रेसेस (Actresses) को लेकर यह धारणा होती है कि उनकी स्किन (Skin) से लेकर लुक्स(Looks) तक सब परफेक्ट(Perfect) हैं और उन्हें बाकियों की तरह किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि अब वक्त बदल रहा है। कई एक्ट्रेसेस (Actresses) सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात भी रखती हैं कि खुद की कमियों के साथ स्वीकार करना जरूरी है। यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और बताया कि उन्हें स्किन की एक लाइलाज बीमारी है जिससे वह कई सालों से जूझ रही हैं।
View this post on Instagram
यामी गौतम (Yami Gautam) ने कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि अब वह इसे और नहीं छुपाएंगी और इसे खुद स्वीकार करेंगी। दरअसल यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट कीं। वह लिखती हैं कि ‘मैंने हाल ही में कुछ तस्वीरों के लिए शॉट दिए और जब वो पोस्ट प्रोडक्शन (जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है) के लिए जाने वाली थीं, जिससे मेरी स्किन कंडीशन केराटोसिस पिलारिस (Keratosis- Pilaris) को छुपाया जा सके, मैंने सोचा, हे यामी तुम इस तथ्य को क्यों नहीं मानती और इसके साथ तुम ठीक हो, इसे स्वीकर करो। बस जाने दो…(हां मैं अपने आप से जोर-जोर से बात करती हूं।)’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved