img-fluid

यशस्वी का शतक, ऑस्ट्रेलिया में नौ साल बाद किसी भारतीय ओपनर की सेंचुरी, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा

November 24, 2024

पर्थ। भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ (Perth) में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर (Test Career) का चौथा शतक रहा। उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यशस्वी पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए और अपने स्वभाविक खेल के विपरीत खेलते हुए शतक जड़ा। वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने। यशस्वी से पहले सुनील गावस्कर और एम जयसिम्हा ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया था।। यशस्वी पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। जयसिम्हा ने 1967-68 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और गावस्कर ने 1977 में ऐसा किया था। यानी यशस्वी 46 साल में ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया। संयोग की बात यह है कि ये तीनों शतक भारत की दूसरी पारी में आए।



  • यशस्वी पहले 15 टेस्ट में 1500 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज हैं। वह चेतेश्वर पुजारा के बाद 1500 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय भी हैं। यशस्वी ने 28 पारियों में ऐसा किया है। वह ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय ओपनर भी हैं। यशस्वी ने 22 साल और 330 दिन की उम्र में ऐसा किया। इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड भी बनाया। 23 साल की उम्र के होने से पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में यशस्वी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। यशस्वी के नाम चार टेस्ट शतक हैं और गावस्कर और विनोद कांबली ने भी 23 साल के होने से पहले चार टेस्ट शतक लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आठ शतक के साथ सचिन तेंदुलकर और दूसरे नंबर पर पांच शतक के साथ रवि शास्त्री हैं।

    23 साल की उम्र के होने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)

    खिलाड़ी शतक की संख्या वर्ष
    सुनील गावस्कर 4 1971
    विनोद कांबली 4 1993
    रवि शास्त्री 3 1984
    सचिन तेंदुलकर 3 1992
    यशस्वी जयसवाल 3 2024

    यशस्वी 23 साल की उम्र के होने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल यानी 2024 में टेस्ट में तीन शतक लगाए हैं। रवि शास्त्री ने 1984 और सचिन तेंदुलकर ने 1992 में तीन-तीन शतक लगाए थे। सुनील गावस्कर और विनोद कांबली इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। गावस्कर ने 1971 में और कांबली ने 1993 में चार-चार शतक लगाए थे। इतना ही नहीं यशस्वी 10 जनवरी 2015 के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इससे पहले 2015 में सिडनी टेस्ट में केएल राहुल ने बतौर ओपनर शतक लगाया था। तब उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी। राहुल ने इस टेस्ट में अच्छी शुरुआत की, लेकिन 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने यशस्वी के साथ 201 रन की साझेदारी की।

    23 साल की उम्र के होने से पहले सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)

    खिलाड़ी शतक की संख्या
    सचिन तेंदुलकर 8
    रवि शास्त्री 5
    सुनील गावस्कर 4
    विनोद कांबली 4
    यशस्वी जयसवाल 4

    राहुल और यशस्वी के बीच 201 रन की साझेदारी SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से तीसरे सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुनील गावस्कर और चेतन चौहान हैं। इन दोनों ने 1979 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 213 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, 1936 में विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 203 रन की साझेदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा यह छठी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

    Share:

  • Maharashtra: महायुति की सुनामी में हारे कई दिग्गज, 14 में से एक सीट जीत पाई ओवैसी की पार्टी

    Sun Nov 24 , 2024
    मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra assembly elections) के नतीजे आ चुके हैं. इस चुनाव में महायुति की सुनामी (Tsunami of Grand Alliance) आई और कई बड़े नेता पराजित हुए. महायुति 234 सीटें और महाविकास आघाड़ी 48 सीट हासिल कर सकी. वहीं, कई पार्टियों का तो खाता तक नहीं खुला. असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की एआईएमआईएम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved