
इंदौर। बीते 24 घंटे में हालांकि सवा इंच बारिश ही हुई, मगर तालाबों (ponds) के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। यशवंत सागर (Yashwant Sagar), बड़ी बिलावली (badi billowy) का जल स्तर (water level) भी 24 घंटे में लगभग एक फीट (feet) तक बढ़ गया है। आज सुबह यशवंत सागर का जल स्तर 17.2, बड़ी बिलावली का 19.8 फीट हो गया तो बड़े सिरपुर का जल स्तर 11.6 फीट, छोटा सिरपुर का जल स्तर 13.4 फीट हो गया। हालांकि छोटा सिरपुर जल्द ही लबालब हो जाएगा, क्योंकि इसकी क्षमता 14 फीट की ही है। इसी तरह पीपल्यापाला का जल स्तर आज सुबह 10.8 फीट तो लिंबोदी का 7.6 फीट हो गया है। इधर बारिश के चलते 800 से अधिक स्थानों पर बत्ती गुल होने की शिकायतें भी बिजली विभाग को प्राप्त हुईं और तापमान तो गिरा, मगर उमस बढ़ गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved