मंदसौर। कृषि उपज मंडी में नई फसल सोयाबीन की बम्पर आवक हो गई है। रविवार को छुट्टी होने के बाद सोमवार को क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मंडी में पहुंचे जिसके के कारण मंडी के बाहर फसलों से भरे वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। मंडी प्रांगण में हर जगह मालवा का पीला सोना कहे जाने वाले सोयाबीन के ढेर देखने को मिले। इसके साथ ही मंडी में लहसुन की भी अच्छी आवक हुई।
इस संबंध में मंडी सचिव ने बताया कि सोमवार को मंडी में सोयाबीन की फसल की अच्छी आवक हुई भाव 3300 रूपये से लेकर 3800 रूपये प्रति क्विंटल तक रहें। सचिव ने बताया कि दीवाली तक सोयाबीन की अच्छी आवक रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved