img-fluid

कल दूसरे चरण में इंदौर की 6 और शराब दुकानें 72 करोड़ में नीलाम

March 11, 2026

पिछले साल की अपेक्षा 12 करोड़ ज्यादा में हुईं नीलाम, पहले चरण में नहीं आया था कोई भी टेंडर, दूसरे चरण में भी सिर्फ एक-एक टेंडर ही मिला

20 समूहों की 54 दुकानों के लिए दूसरे चरण में भी नहीं मिला कोई टेंडर
इंदौर। यहां शराब दुकानों की नीलामी का दूसरा चरण कल से शुरू हुआ। इसमें 22 समूहों की 60 दुकानों के लिए टेंडर बुलाए गए थे। इनमें से 2 समूहों की 6 दुकानों की कल नीलामी हुई। इनमें मूसाखेड़ी और खुड़ैल समूह की 3-3 दुकानें शामिल थीं। इनके लिए विभाग को 72.62 करोड़ का ऑफर मिला है। यह पिछले साल की तुलना में 12 करोड़ ज्यादा है।


  • उल्लेखनीय है कि इंदौर की 173 शराब दुकानों को आबकारी विभाग ने 56 समूहों में बांटकर 2 मार्च से नीलामी शुरू की थी। तीन बैच में इनमेें से 113 दुकानें पहले ही चरण में ही 1613 करोड़ में नीलाम हो चुकी हैं। वहीं शेष बची 22 समूहों की 60 दुकानों के लिए कल से नीलामी शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो समूहों के लिए ही टेंडर मिले थे। इनकी कीमत पिछले साल 60.49 करोड़ थी। वहीं इस साल बढ़ाकर 72.59 करोड़ की गई थी। वहीं इन पर विभाग को 72.62 करोड़ के टेंडर मिले, जिस पर विभाग ने इन्हें नीलाम कर दिया। यानी तय कीमत से महज 3 लाख ज्यादा पर ये दुकानें नीलाम हुईं। हालांकि पिछले साल से यह राशि 12 करोड़़ ज्यादा है।


  • 54 दुकानों के लिए फिर से होगी टेंडर प्रक्रिया
    आबकारी विभाग द्वारा बची हुई 20 समूहों की 54 दुकानों के लिए फिर से टेंडर बुलाए जा रहे हैं। कल से इनके लिए टेंडर बुलाए गए हैं। इन्हें 14 मार्च को खोला जाएगा। उम्मीद है कि तीसरे चरण में कुछ और दुकानें नीलाम हो सकती हैं। इसके बाद भी अगर सभी दुकानों के लिए टेंडर नहीं मिलते हैं तो शासन नए समूहों के निर्माण या दुकानों की कीमत कम कर सकता है।

    Share:

  • गोरखपुर में कपड़े की दुकान में भीषण आग, कार और दो बाइक भी जली

    Wed Mar 11 , 2026
    गोरखपुर। शहर के रायगंज गोरखपुर (Raiganj, Gorakhpur) इलाके में मंगलवार शाम एक कपड़े की दुकान में भीषण आग (Massive fire in clothing store) लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के साथ-साथ गोदाम और पास में खड़ी एक कार व दो बाइक भी उसकी चपेट में आ गईं। करीब तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved