img-fluid

कोर्ट में पेश हूए यो यो हनी सिंह, पत्नि शालिनी ने दर्ज कराया है घरेलू हिंसा का केस

September 03, 2021

नई दिल्‍ली. बॉलीवुड के मशहूर रैपर (Bollywood Rapper) हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं। वह आज जब इस मामले में तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) में पेश हुए, तो अपने सुरक्षा गार्डों से घिरे नजर आए। वही, इस मामले की सुनवाई ओपन कोर्ट के बजाए जज अपने चैम्बर में करेंगे।

इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के वकील ने तीस हजारी कोर्ट को उनकी इनकम की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सौंपी है। इसके बाद जज ने अपने चैंबर में हनी सिंह और उनकी पत्नी शालनी सिंह की काउंसलिंग की।

बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समन जारी कर हनी सिंह को पेश होने को कहा था, लेकिन वह कोर्ट के आदेश के बावजूद पेश नहीं हुए थे। इस पर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि आश्चर्य है, कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। वहीं, शालिनी तलवार अदालत में पेश हुई थीं। बता दें कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका दी है।



शालिनी ने हनी सिंह पर लगे हैं ये आरोप
हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी के आरोप हैं कि हृदेश ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का शोषण किया है। 160 पन्नों की याचिका में शालिनी ने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था। शालिनी का आरोप है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। शालिनी ने कोर्ट को बताया कि दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे, जहां प्यार हुआ। करीब 10 साल के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को सगाई हुई और फिर 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली। शालिनी का कहना है कि हनी सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध हैं। शालिनी ने हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है।

Share:

  • न्यूजीलैंड में आतंकी हमला : जिस आईएस प्रभावित शख्स पर पुलिस रख रही थी निगरानी, उसने छह लोगों को चाकू मारे

    Fri Sep 3 , 2021
    ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित एक हमलावर ने मॉल में घुसकर छह लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया है कि यह शख्स पहले ही पुलिस की संदिग्धों की सूची में था और इस पर लगातार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved