img-fluid

आपको भाजपा में ऐसा लगेगा जैसे परिवार में आ गए हैं

June 12, 2022

  • वाल्मीकि समाज के 40 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल। आप सभी लोगों का भाजपा परिवार में अभिनंदन करता हूं। भाजपा परिवारभाव के साथ काम करती है। पार्टी के लिए देश पहले है फिर पार्टी और व्यक्ति है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा में आपको हमेशा लगेगा जैसे हम अपने घर और परिवार में आ गए हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने वाल्मीकि समाज के 40 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करते हुए कही। भाजपा मुख्यालय में सीहोर के सफाई मजदूर कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के 40 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक ने कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, सीहोर जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय उपस्थित थे।


  • मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है
    प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने के लिए नहीं है, बल्कि उसके लिए राजनीति समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम भर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा बदल रही है, देश का नाम रोशन हो रहा है। मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इसे हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे है।

    Share:

  • आपरेशन मुस्कान में पुलिस कर रही बेहतरीन काम

    Sun Jun 12 , 2022
    गृहमंत्री ने कहा 15 माह में 6100 गुमशुदा बालिकाओं को तलाशा भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपरेशन मुस्कान में गुमशुदा बालिकाओं को तलाशने संबंधी पुलिस के बेहतरीन कार्य की सराहना की है। उन्होंने बताया है कि जनवरी 2021 से 31 मार्च 2022 तक 15 माह में 6 हजार 100 गुम बालिकाओं को तलाशा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved