
उज्जैन। कांग्रेस के युवा नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सुरेन्द्र मरमट को शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कल प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सिंगल ऑर्डर जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि श्री मरमट को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा महिला नेत्री नूरी खान द्वारा की गई थी और नियुक्ति के बाद सुरेन्द्र मरमट ने उनका आभार भी व्यक्त किया एवं नूरी खान ने नये कार्यकारी अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। यहाँ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पुराने नेता गुटबाजी में लिप्त हैं और दो दिन पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नहीं पहुँचे जिसकी चर्चा बनी रही।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved