
भोपाल । मध्य प्रदेश ATS (Madhya Pradesh ATS) की हिरासत से भाग रहे एक युवक (young man) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. ATS ने गुरुग्राम से साइबर क्राइम (Cyber Crime) के एक मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया था और एक होटल में उनसे पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान एक युवक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वो नीचे गिर गया. एटीएस की टीम उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, एमपी एटीएस ने चार युवकों को साइब क्राइम के एक मामले में हिरासत में लिया था और गुरुग्राम के सोहना बस स्टैंड के पास एक होटल में उनसे पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान एक युवक ने एटीएस की हिरासत से भागने की कोशिश की. उसने एटीएस टीम को टॉयलेट जाने के लिए कहा और इस दौरान उसने बालकनी से भागने का प्लान बनाया, लेकिन युवक ने जैसे ही तीसरी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश की. वो इतनी ऊंचाई से नीचे गिर गया.अधिकारियों ने बताया कि एटीएस उस युवक को गंभीर अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ATS ने सोहना से चार युवकों को लिया था हिरासत में
ये भी सामने आया है कि इस कार्रवाई की जानकारी एमपी एटीएस ने गुरुग्राम पुलिस को नहीं दी थी, लेकिन युवक की मौत के बाद हरियाणा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. गुरुग्राम पुलिस को बताया गया कि एटीएस ने सोहना के पास धुनेला से कथित आरोपियों को पकड़ा था और उनसे पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान भागने की कोशिश कर रहा युवक होटल की तीसरी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved