
नई दिल्ली । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh) की सफलता की कहानी काफी दिलचस्प (The story is quite interesting.) रही है। आज उनके गाने हर पार्टी और बड़े इवेंट (Major Events)की जान बन चुके हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कई बॉडीगार्ड (Bodyguard) तैनात रहते हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब एक बॉडीगार्ड ने उन्हें यह कहकर काम देने से इनकार कर दिया था कि तुम तो खुद ही स्ट्रगल (Struggle) कर रहे हो। दिलचस्प बात यह है कि आज वही शख्स मीका सिंह की सिक्योरिटी टीम का हिस्सा है।
हाल ही में फराह खान के साथ बातचीत के दौरान मीका सिंह ने यह दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने फराह खान को अपने दिल्ली स्थित फार्महाउस पर बुलाया था, जहां उन्होंने अपने बॉडीगार्ड करतार से उनकी मुलाकात करवाई। इसी दौरान मीका ने बताया कि वह करीब 30 साल पहले करतार से पहली बार मिले थे। उनकी मजबूत कद-काठी देखकर मीका ने उनसे पूछा था कि क्या वह उनके बॉडीगार्ड बनना चाहेंगे। इस पर करतार ने साफ शब्दों में जवाब दिया था पहले खुद तो काम शुरू कर लो, तुम तो खुद स्ट्रगल कर रहे हो।”
मीका सिंह ने इस घटना को मजाकिया अंदाज में याद करते हुए कहा कि आमतौर पर लोग लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्होंने तो सफलता इसलिए हासिल की ताकि एक दिन करतार को अपना बॉडीगार्ड बना सकें। वहीं करतार ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय सचमुच मीका को काम देने से मना कर दिया था।
बातचीत के दौरान मीका सिंह ने अपनी सफलता के पीछे के आध्यात्मिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुद्वारों में कीर्तन किया करते थे, जिससे बचपन से ही उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को संगीत का माहौल मिला। मीका ने कहा कि पंजाब के कई गायकों की तरह उन्होंने भी गुरुद्वारों से ही संगीत की शुरुआती शिक्षा ली और उस दौरान वह कीर्तन में तबला बजाया करते थे।
मीका सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने जीवन का एक खास सपना पूरा किया है। उनके दिल्ली स्थित फार्महाउस में एक गुरुद्वारा बना हुआ है, जहां 24 घंटे पाठ चलता रहता है। जब फराह खान ने उनकी ‘बैड बॉय’ इमेज को लेकर सवाल किया तो मीका ने कहा कि वह शुरू से ही काफी धार्मिक स्वभाव के रहे हैं।
अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए मीका सिंह ने बताया कि वह कभी अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के ‘महाराजा बैंड’ में गिटार बजाते थे और बैकस्टेज का काम भी संभालते थे। बाद में जब उन्होंने अपना पहला सोलो एल्बम ‘सावन में लग गई आग’ बनाने और बैंड से अलग होने का फैसला किया, तो यह फैसला दलेर मेहंदी के लिए भावुक कर देने वाला था। एक शो में दलेर मेहंदी ने खुद बताया था कि मीका के अलग होने के बाद वह चार दिनों तक रोए थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपने छोटे भाई का पूरा साथ दिया और उनका पहला स्टूडियो सेट करने में भी मदद की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved