
जबलपुर। अधारताल थाने में कटरा निवासी अमित साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका भाई ऋषभ साहू अपने साथी निक्कू, अन्नू केवट व गीतांश साहू के साथ चौक पर खड़ा था। उसी समय ईशू व राजू आये और शराब पीने के लिये उनसे पांच सौ रुपयों की मांग करने लगे। उनके मना करने पर दोनों ने गालीगलौज शुरु कर दी। इसी बीच उनके अन्य साथी जय कोरी, दुर्गेश बर्मन, करन चक्रवती व अभिषेक चौधरी भी आ गये और सभी ने मारपीट शुरु कर दी। ईशू व राजू ने चाकू निकालकर उसके भाई ऋषभ व गीतांश पर हमला कर दिया। जिससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved