
जल्द ही जांच शुरू करने की मांग करने को लेकर होगा प्रदर्शन
इंदौर। पटवारी भर्ती घोटाले (patwari recruitment scam) में जल्द ही जांच शुरू करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर आज युवक कांग्रेस (Congress) ने एक दिन की भूख हड़ताल शुरू की है। भोलाराम उस्ताद मार्ग के सामने एक बगीचे में सभी नेताओं के साथ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।
पटवारी भर्ती पर रोक लगाने के बाद पटवारियों का दो ग्रुप अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं, वहीं अब युवक कांगे्रस भी इसमें कूद पड़ी है। आज युवक कांग्रेस की शहर इकाई द्वारा पटवारी भर्ती को एक बड़ा घोटाला बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग शुरू की गई है और जल्द से जल्द जांच के परिणाम देने की मांग की जा रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान का कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और वे चुन लिए गए थे, लेकिन टॉप 10 लिस्ट में गड़बड़ी होने के बाद भर्ती पर रोक लगा दी है। इससे करीब साढ़े 8 हजार पटवारियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अगर इन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाते तो आज वे ट्रेनिंग कर रहे होते। इसी मांग के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर युवक कांग्रेस के नेता भूख हड़ताल कर रहे हैं। भूख हड़ताल आज सुबह शुरू हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, विशाल परिहार, मोनिश जायसवाल के साथ शहर अध्यक्ष रमीज खान भूख हड़ताल पर बैठे। युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर भी भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकती है कांग्रेस
पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकती है। इसको लेकर तैयारी भी की जा रही है। चूंकि मामला भाजपा विधायक के कॉलेज से जुड़ा हुआ है, इसलिए भी कांग्रेस इसे तूल देने में लगी हुई है। अगर चुनाव के पहले भर्ती पर से रोक हट जाती है तो कांग्रेस के हाथ में कुछ नहीं बचेगा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved