
इंदौर। इंदौर में आज एक युवक रेल (Rail) की पटरी पर कटा मिला। युवक की मौत को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमवाय (MY hospital) भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार, राजू रोडगे निवासी मांगलिया ढाबली ड्राइवर का काम करता था। घर के पीछे स्थित डिपो के पास सुबह उसका कटा शव मिला। परिजनों का कहना है कि यहां रेलवे लाइन का काम भी चल रहा है। राजू ने आत्मह्त्या की है या वह हादसे का शिकार हुआ है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved