राजगढ़। जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम ढ़कोरा जोड़ के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से भिड़े गई। हादसे में एक बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं अन्य बाइक सवार युवक भी चोटिल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved