
इन्दौर। पालिया रेलवे स्टेशन के समीप आज सुबह चलती ट्रेन से एकयात्री गिर गया जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है जब इंदौर से रवाना हुई ट्रेन के गेट पर खड़ा युवक अचानक ट्रेन से जा गिरा। घटना के कारण स्टेशन अफरा-तफरी गई थी। घायल यात्री को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। चूंकि यात्री बोलने की स्थिति में नहीं था इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई राजन पाटिल ने बताया कि पुलिस जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved