मनोरंजन

अभिनेता रणवीर सिंह ने  महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताये पलों को किया याद 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्तियां उनकी तारीफ़ करते हुए उन्हें भारी मन से विदाई दे रही है। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के प्रति अपनी दीवानगी का जिक्र करते हुए, उनके साथ बिताये पलों का जिक्र फैंस के साथ किया है। रणवीर सिंह ने इन्स्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की है,जिसमें वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र  सिंह धोनी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
 इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा-‘ये तस्वीरें  मेरी बेशकीमती चीजों में से एक है। यह साल 2007/08 के आसपास कर्जत के एनडी स्टूडियो में लिया गया था। मैं लगभग 22 साल का था, एक सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहा था। मैंने इस विशेष कार्य को केवल इसलिए किया, क्योंकि विज्ञापन में एमएस धोनी थे। मैंने ओवरवर्क किया और अंडरपेड (कम पैसे) था, लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया- मैं सिर्फ उनकी उपस्थिति में रहना चाहता था। मैं उस समय चोटिल भी हो गया था, लेकिन मैंने इस उम्मीद में दर्द भूलकर काम करता रहा कि शायद ईमानदारी से काम करने के लिए मुझे ईनाम के रूप में धोनी से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचाने का मौका मिल सके। आखिरकार जब मैं उनसे मिला, मैं पूरी तरह से हक्का बक्का रह गया था। वो इतने विनम्र थे, जमीन से जुड़े हुए थे, ग्रेसफुल और दयालुता की एक अचूक आभा लिए हुए थे। उनके लिए मेरा प्यार, सम्मान और श्रद्धा और भी मजबूत हो गई।”
रणवीर ने इस वाक्ये को आगे बढ़ाते हुए लिखा- ‘अपनी पहली फिल्म करने के बाद, सपना (जो उस समय हमारी आम हेयर स्टाइलिस्ट थीं) ने मुझे एक दिन फोन किया और कहा ‘अरे मुझे पता है कि तुम एमएसडी के बहुत बड़े फैन हो, वह महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं, आओ और उनसे मिल लो। मैंने बस सब कुछ छोड़ दिया और उससे मिलने के लिए स्टूडियो की ओर दौड़ पड़ा! वह मजाकिया और गर्मजोशी से भरे थे और उन्होंने बैंड बाजा बारात में मेरे काम की तारीफ भी की। हमने बातें की। मैंने कैप और जर्सी पर उनका ऑटोग्राफ लिया, एक फैन ब्वॉय की तरफ। उस दिन मैंने महसूस किया कि मैं बादलों पर हूं।तब से, हर बार जब मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला, तो मैं ऊर्जावान और उत्साहित हो गया, जैसे कि एक बड़े भाई ने मुझे ऊर्जा और प्रेरणा दी है कि मैं सबसे अच्छा हो सकता हूं। एमएसडी अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने अपने जीवनकाल में उनका खेल करियर देखा। खेल का एक आइकन। मेरे हीरो हमेशा के लिए। हमारे महान राष्ट्र को गौरव दिलाने और एक अरब दिलों को गर्व से भरने के लिए माही भाई आपका धन्यवाद।’
रणवीर की इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के कितने बड़े फैन है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और धोनी की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं मनोरंजन जगत से जुडी कई हस्तियां रणवीर के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।वर्कफ़्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह की फिल्म ’83 ‘ रिलीज के लिए तैयार है।रणवीर सिंह की ये फ़िल्म मार्च-अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।लेकिन देश में फैले कोरोना वायरस महामारी की वजह से थियेटर्स बंद होने के कारण ये फिल्में रिलीज नहीं हो पाई है।  इसके अलावा रणवीर की आगामी फिल्मों जयशभाई जोरदार भी शामिल है।
Share:

Next Post

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने पर आया दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन 

Mon Aug 17 , 2020
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। धौनी की इस घोषण से जहां एक तरफ उनके फैंस थोड़े उदास है। वहीं दूसरी ओर धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर  बॉलीवुड के दिग्गज […]