img-fluid

जेलेंस्की का दावा- कमजोर हो गया रूस, विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए भी नहीं बचे हथियार

May 01, 2022

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग अभी भी जारी है। इस युद्ध का आज 67वां दिन है, इसके बावजूद रूस की ओर से हमले बंद नहीं किए गए हैं। उधर, यूक्रेनी सेना भी रूसी सैनिकों को दक्षिण और पूर्व में दाखिल होने से रोकने के लिए लगातार हमले कर रही है। इस बीच करीब 15 लाख यूक्रेनी किसी न किसी कारण से यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। एक दिन पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया था कि पांच लाख यूक्रेनी नागरिकों को जबरन रूस ले जाया गया है।

24 घंटे में यूक्रेन ने रूस के कई फाइटर जेट किए तबाह
यूक्रेनी सेना की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के नौ से ज्यादा हवाई हमलों को रोक दिया है। कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सेना ने रूस के करीब नौ फाइटर जेट नेस्तनाबूद कर दिए। इसमें दो SU-25s और सात यूएवी थे।


रूस को उम्मीद से ज्यादा हुआ सैन्य नुकसान- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, रूस और यूक्रेन के बीच जंग 24 फरवरी को शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक रूस को 1000 से अधिक टैंक, 200 विमान और 2500 मिलिट्री वाहनों का नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने कहा, रूस को यूक्रेन के खिलाफ और अधिक मिसाइलों और रॉकेट का इस्तेमाल करना होगा।

विक्ट्री डे परेड के लिए भी नहीं बचे हथियार
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, यूक्रेनी सेना ने रूस को करारा जवाब दिया है। उनका बहुत अधिक सैन्य नुकसान किया है, जिससे रूस कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा- बेशक रूस के पास हमारी सीमा में हमला करने के लिए और अधिक हथियार होंगे, लेकिन मास्को में नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए उनके पास हथियार नहीं बचे हैं।

रूस ने नाजियों की तरह मचाया कत्लेआम
यूक्रेन के मैरियूपोल शहर के मेयर ने कहा, रूस ने ठीक बिल्कुल वैसा ही किया है, जैसा नाजियों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। उन्होंने कहा जर्मनी के कब्जे के दौरान 10 हजार लोगों को मार दिया गया था। वहीं रूसी सेना ने यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

Share:

  • सरकार की कमेटी का फैसला, अब बूस्टर डोज के तौर पर दी जा सकेगी स्पूतनिक वी

    Sun May 1 , 2022
    नई दिल्‍ली । देशभर में कोरोना के मामले (corona cases) एक बार फिर बढ़ रहे हैं. जिसके बाद तेजी से वैक्सीनेशन (vaccination) पर जोर दिया जा रहा है. अब स्पूतनिक वी वैक्सीन (Sputnik V Vaccine) को लेकर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (National Technical Advisory Group) ने एक फैसला लिया है. जिसमें कहा गया है कि, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved