img-fluid

फ्लोरिडा के तटीय इलाके की ओर बढ़ा चक्रवात इसायस

August 02, 2020

एक ओर जहां ड्रैगन क्रू कैप्सूल को धरती पर लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं दूसरी ओर फ्लोरिडा के तटीय इलाके में चक्रवात इसायस का खतरा भी बढ़ गया है। चक्रवात इसायस ने शनिवार सुबह बहामास में तबाही मचाई और अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है।

चक्रवात की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को लैंडिंग में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके मद्देनजर उस तूफान पर करीबी नजर रखी जा रही है। चक्रवात के फ्लोरिडा के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है।

अमेरिका के लिए काफी अहम है यह मिशन
बता दें कि साल 2011 के बाद अमेरिका ने पहली बार कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा है। नासा ने केनेडी स्पेस सेंटर से 30 मई को यह मिशन रवाना किया था। अंतरिक्ष यात्री 31 मई से ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। इस दौरान अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के अलावा इन्होंने कई प्रयोग भी किए हैं।

Share:

  • अहमदिया मुसलमानों पर जुल्‍म ढा रहा पाकिस्‍तान, उत्पीड़न पर ब्रिटेन में आए एक खास रिपोर्ट

    Sun Aug 2 , 2020
    लंदन । पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान भेदभाव के शिकार हैं और हर स्तर पर उनका उत्पीड़न हो रहा है। यह बात ब्रिटेन के सर्वदलीय सांसदों के समूह ने अपनी 168 पन्नों की रिपोर्ट में कही है। पाकिस्तान के अहमदिया मुसलमानों की दशा पर तैयार यह रिपोर्ट उनके जीवन से जुड़े हर पहलू को छूती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved