img-fluid

श्रीलंका में कोरोना संकट के बीच हुआ संसदीय चुनाव

August 05, 2020

श्रीलंका में कोरोना संकट के बीच बुधवार को संसदीय चुनाव के लिए लोगों ने मतदान किया। इस दौरान मतदाता मास्क लगाकर मतदान करने बूथों पर आए। इससे पहले कोरोना के चलते दो बार 25 अप्रैल और दो जून को निश्चित की गई मतदान की तारीख टाल दी गई थी लेकिन आज चुनाव हो गए। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उल्लेखनीय है कि 225 सदस्यीय संसद का चुनाव हो रहा है। इसका कार्यकाल पांच साल होगा। 16 मिलियन से अधिक मतदाता 225 में 196 सांसदों के चुनाव के लिए अपने मतदान का प्रयोग करने के योग्य है। जबकि प्रत्येक पार्टी के प्राप्त मतों की संख्या के अनुसार 29 अन्य का नाम राष्ट्रीय सूची से लिया जाएगा।

चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिया शुरुआती मतदाताओं में से एक थे। उन्होंने कोलंबो शहर के मतदान केन्द्र के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 2011 के बाद मैने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग मास्क लगाकर किया है। मेरा उद्देश्य यह है कि मतदान करते समय सभी सुरक्षित रहेंगे, विशेषकर बुजुर्ग। दरअसल, 65 वर्ष के देशप्रिया नवम्बर महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Share:

  • लो बीपी की समस्‍या से है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    Wed Aug 5 , 2020
    बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों और की वजह से आज के समय में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी काफी बढ़ने लगी है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या के प्रमुख लक्षण हैं- चक्कर आना, बेहोशी, थकान, सांस लेने में दिक्कत, आदि। आज हम आपको बताएंगे लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved