जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को 35 लोगों के ऊपर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छह माह तक के लिए जिला बदर किया गया है।
इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जुलाई माह में गुंडा एक्ट के तहत अभियान चलाकर मुकदमों का निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में कुल 35 लोगों को गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर करने का आदेश दिया गया है।
यह लोग छह महीने तक अपने घर में नहीं रह सकते हैं और ना ही जनपद में प्रवेश कर सकते हैं। जनता से अपील है कि अगर यह लोग जनपद में कहीं पर भी दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने को उपलब्ध करा दें। संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है अगर ये लोग जिले के अंदर कहीं पाए जाये तो तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved