img-fluid

कपड़े धोती रही मां, 1 माह की मासूम को कुत्ते ने नोंच-नोंचकर मार डाला

August 01, 2026

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुत्ते ने एक माह की बच्ची का सिर और चेहरा नोच लिया. इलाज के लिए ले जाते समय बच्ची की रास्ते मे मौत हो गई. मां बच्ची को लिटाकर कपड़े धोने गई थी. इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची का सिर और चेहरा नोंच लिया. ये पूरा मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव का है.

जानकारी के अनुसार, विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव के चंद्रमा बिंद की एक माह की बेटी मुनीता को शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर उसकी मां कविता ने लिटा दिया था. इसके बाद कविता गीले कपड़े धोने चली गईं. उसी समय बाहर से कुत्ता आया और उसने बेटी मुनीता को जबड़े से पकड़कर नीचे गिरा दिया. फिर उसके सिर और चेहरे को नोच दिया.


  • बच्ची की चीखपुकार सुन कर मां दौड़कर आई. कुत्ते को डंडे से मारा. तब जाकर कुत्ता बच्ची को छोड़कर भागा. इसके बाद जब परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में बच्ची की मौत हो गई. इससे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया.

    वहीं मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि एक मासूम बच्ची को अस्पताल लाया गया था, जिसे कुत्ते ने काटा था. बच्ची की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई थी. कुत्ते ने बच्ची के सिर व चेहरे को नोंच दिया था, जिससे उसकी मौत हुई. परिजन यहां से घर लेकर चले गए. वहीं इस मामले में विंध्याचल कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह से बताया कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है.

    Share:

  • 'नाम पूछकर गोली मारी गई', JK सरकार बोली- हाई अलर्ट के बाद भी कैसे हमला

    Sat Aug 1 , 2026
    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाते हुए हत्या कर दी. सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत तमाम दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए निंदा की है. साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved