भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मशहूर गीतकार व शायर राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी राहत साहब के निधन से देश और प्रदेश में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति असंभव है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहत इंदौरी को दुनिया एक मशहूर गीतकार और शायर के रूप में जानती है, लेकिन वे एक अच्छे इंसान भी थे और हर महफिल की शान हुआ करते थे। मैं ईश्वर से उनकी आत्मिक शांति की कामना करता हूं। साथ ही यह भी प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved