
लखनऊ। शनिवार की रात्रि उत्तर प्रदेश के राजभवन से एक ट्वीट कर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी के केजीएमयू के कुलपति बनाये जाने की जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी (एमेरिटस ,एम्स नयी दिल्ली ) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है।
इससे संबंधित सूचनाएं विश्वविद्यालय को दे दी गई है। वहीं डॉ विपिन पूरी को भी इस बाबत जानकारी मिल चुकी है। वह आगामी सोमवार तक अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved