चिरांग जिला के सिदली राजस्व चक्र कार्यालय अंतर्गत बामुनगांव में बाढ़ की वजह से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके चलते इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में आई प्रलयंकारी बाढ़ की वजह से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसको लेकर बामुनगांव से दंसीयापाड़ा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गया है। बाढ़ के दौरान आवाजाही के लिए लोगों ने बांस का पुल बनाया था। जो शुक्रवार की सुबह बाढ़ के तेज बहाव में बह गया।
सड़क और बांस के पुल टूट जाने से एक गांव से दूसरे गांव के लोगों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। स्थानीय लोगों ने बाढ़ प्रभावित इलाके में हर संभव मदद पहुंचाए जाने के अलावा लोगों की आवाजाही की व्यवस्था को सुलभ बनाने की प्रशासन से मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved