
नई दिल्ली। 2020 में सैन्य बलों की महिला अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दखल के बाद परमानेंट कमिशन दिया गया था। इसी के बाद मिलिट्री कॉलेज/स्कूलों में लड़कियों के एडमिशन की इजाजत देने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए इसकी इजाजत दे दी है| उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में याचिका दायर कर योग्य महिला कैंडिडेट्स (Female candidates) को भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में एडमिशन का मौका देने की मांग की गई थी। जिसके बाद अदालत (Court) ने लड़कियों को 5 सितंबर को होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर एक अहम घोषणा की थी , जिसमे उन्होंने कहा था कि अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियां एडमिशन ले सकेंगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved