भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona in Madhya Pradesh) के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 06 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 14 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 91 हजार, 756 हो गई है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 10,512 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग (health Department) ने सोमवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी।
प्रदेश में अब तक कुल 1,40,61,460 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,91,756 प्रकरण पाजीटिव पाए गए। इनमें से 7,81,104 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 14 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। वर्तमान में यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 140 है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved