भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे 1 लाख आदिवासी

  • शहडोल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
  • 11 जिलों से आएंगे 1 लाख आदिवासी, 2450 बसों के लिए 10 पार्किंग स्थल

भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। इससे पहले बीजेपी ने आदिवासी वोटरों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी तैयारी कर ली है। बीजेपी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश की सभी पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल के लालपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 11 जिलों से 1 लाख से ज्यादा आदिवासी परिवार के लोग यहां पहुंचेंगे। प्रदेश भर से शहडोल के लालपुर में 2450 बसें पहुंचेगी। कार्यक्रम में इन बसों की पार्किंग के लिए 10 स्थल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल के लालपुरा ग्राम में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।
शहडोल के संभागीय शासकीय आवासीय गुरुकुलम विद्यालय, स्कूल भवन खरपा, चौरी स्कूल भवन, केशवाही स्कूल भवन, एमएलबी स्कूल और लालपुर स्कूल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। बिरसा मुंडा जयंती में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के कई महत्वपूर्ण आयाम रहेंगे। जनजातीय विकास की गाथा बताने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अनेक जनजातीय लोक नृत्य होंगे। एकलव्य घंसौर के विद्यार्थी बैगा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पुलिस बैंड के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईईए नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा।
भगवान बिरसा मुंडा स्व.रोजगार और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


15 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु
आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु शामिल होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शहडोल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिलहाल पेंच राष्ट्रीय उद्यान में हैं। वहां से वह आज अपराह्न शहडोल पहुंचेगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार को सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई। मैंने उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया है। राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। संपूर्ण मध्य प्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा।

Share:

Next Post

आप नेता विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया प्रवर्तन निदेशालय ने

Mon Nov 14 , 2022
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने आप नेता (AAP leader) विजय नायर (Vijay Nair) और हैदराबाद के व्यवसायी (Hyderabad-based Businessman) अभिषेक बोइनपल्ली (Abhishek Boinapalli) को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए (For Money Laundering Investigation) गिरफ्तार किया (Arrested) । आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले, दोनों को केंद्रीय जांच […]