
1. West Bengal: TMC नेता और पूर्व रेलमंत्री मुकुल रॉय का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता (TMC leader) और पूर्व रेल मंत्री (former Railway Minister) मुकुल रॉय (Mukul Roy) का निधन (asses away) हो गया है। मुकुल रॉय बीमार थे और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है और बताया कि बीती रात 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 71 वर्ष के थे. मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पार्टी के संगठन को खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका थी। ममता बनर्जी के बाद वे टीएमसी में दूसरे नंबर के नेता थे। यही वजह थी कि जब टीएमसी सत्ता में आई और केंद्र में हिस्सेदारी मिली तो मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया गया।
2. Nepal: यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल; विदेशी पर्यटक भी थे सवार
नेपाल (Nepal) के धादिंग जिले में सोमवार तड़के एक भीषण हादसा (terrible accident) हुआ। पोखरा से काठमांडू (Kathmandu) जा रही एक यात्री बस (bus) त्रिशूली नदी (Trishuli River) में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना भारतीय समयनुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई। बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 18 है। इनमें छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 25 से 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है।
3. टैरिफ पर ट्रंप को SC के बड़े झटके के बाद अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील…. अब नए सिरे से होगी चर्चा
अमेरिका (America) की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से टैरिफ (Tariff) को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को करारा झटका लगने के बाद भारत (India) के साथ व्यापार समझौते (Trade Agreements) को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्तावित बैठक को भी नए सिरे से तय करने का फैसला किया गया है। भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए वाशिंगटन में अपने मुख्य वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को नए सिरे से तय करने का फैसला किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
4. हिमाचल की पहाडिय़ों पर आज से भारत-अमेरिकी सेना का वज्र प्रहार युद्धाभ्यास, 15 मार्च तक चलेगा
भारत (India) और अमेरिका (US) के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों (Defence relations) को और मजबूती देने के लिए कल, 23 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास (joint military exercise) वज्र प्रहार (“Vajra Prahar”) का 16वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित होने वाला यह युद्धाभ्यास 15 मार्च तक चलेगा। सेना के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करना और संयुक्त परिचालन क्षमता को बढ़ाना है। भारत की ओर से स्पेशल फोर्सेस की टुकड़ी और अमेरिका की ओर से प्रसिद्ध ग्रीन बेरेट्स के कमांडो इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
5. अमित शाह से की अजित पवार विमान हादसे की जांच CBI से कराने की अपील, फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से अनुरोध किया है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के जनवरी में हुए विमान हादसे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कराई जाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने रविवार को यह जानकारी दी। बजट सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि “महायुति” सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि विमान दुर्घटना से जुड़े सभी संदेह दूर हों। उन्होंने बताया कि राकांपा से उन्हें पत्र मिला था, जिसमें सीबीआई जांच की मांग की गई थी। इसके बाद फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) और राज्य सीआईडी की जांच के साथ-साथ सीबीआई भी इस घटना की जांच करेगी।
6. जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन त्रासी, 326 दिन में सैफुल्ला समेत 7 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले (Kishtwar district of Jammu and Kashmir) में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. करीब 326 दिनों तक चले लंबे अभियान के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर आतंकियों का सफाया किया है. सभी सात वांछित आतंकी मार गिराए गए हैं. इनमें 10 लाख रुपये का इनामी आतंकी सैफुल्ला भी शामिल हैं. ये सभी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े थे. बताया जाता है कि सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन के तहत 326 दिनों तक कठिन पहाड़ी इलाके, कड़ाके की ठंड, बारिश और बर्फीले मौसम का सामना किया. इसके बाद भी जवान लगातार आतंकियों के पीछे लगे रहे. अधिकारियों के मुताबिक, यह सफलता मजबूत खुफिया जानकारी के कारण संभव हो पाई. सिविल और सैन्य खुफिया एजेंसियों ने मिलकर एक पुख्ता इंटेलिजेंस ग्रिड तैयार किया था, जिसके आधार पर ऑपरेशन चलाया गया. सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने दुर्गम इलाके में आतंकियों को घेरकर कार्रवाई की.
7. लाडली बहना योजना पर सदन में घमासान, नए पंजीकरण और 3 हजार राशि पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा (Assembly) में पात्र महिलाओं (Women) को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में शामिल किए जाने और राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये किए जाने का मुद्दा कांग्रेस (Congress) मजबूती के साथ उठाया है। विधायक महेश परमार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 3 हजार रुपये देने का वादा किया था। साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर महिलाओं के नाम योजना से काटे जा रहे हैं। इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि लाड़ली बहनों की राशि को 3000 रुपये करने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की जा रही है। सरकार इस विषय को लेकर सजग है और योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। 60 वर्ष की आयु के बाद नाम कटने की स्थिति में उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। विधायक ने इसे बहनों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यह घोषणा सरकार बनाने के लिए की गई थी।
8. राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अनावरण
राष्ट्रपति भवन (President’s House) में सोमवार को पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और विरासत को दर्शाने वाले ‘राजाजी उत्सव’ का आरंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस खास मौके पर उन्होंने सी. राजगोपालाचारी की मूर्ति का अनावरण किया। राजगोपालाचारी भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल थे। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, यह मूर्ति अशोक मंडप के पास बनी बड़ी सीढ़ियों पर लगाई गई है। यह मूर्ति वहां पहले से लगी एडविन लुटियंस की मूर्ति की जगह ली है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह बदलाव गुलामी की सोच को पीछे छोड़ने की एक कोशिश है। यह भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को गर्व के साथ अपनाने का तरीका है। साथ ही, यह उन महान लोगों को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने अपने असाधारण योगदान से भारत माता की सेवा की।
9. भारत को मिलेगी आयरन डोम की तकनीक, PM मोदी के इजरायल दौरे पर डिफेंस डील संभव
रक्षा क्षेत्र (Defence Sector) में भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ को अब तक की सबसे बड़ी मजबूती मिलने वाली है. इजरायल के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत (Consul General) यानिव रेवाच ने संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान दोनों देश अपने रक्षा समझौतों का विस्तार करेंगे. इस डील का सबसे अहम हिस्सा इजरायल की मशहूर ‘आयरन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तकनीक का हस्तांतरण (Technology Transfer) हो सकता है. इजरायली राजदूत यानिव रेवाच के अनुसार, यह केवल हथियारों की खरीद-बिक्री का सौदा नहीं होगा, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही इन प्रणालियों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
10. ईरान में जंग के हालात! भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कहा
भारत (India) ने ईरान में रह रहे भारतीय लोगों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार, 23 फरवरी को जारी की गई एक एडवाइजरी में ईरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों से कहा कि वे किसी भी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के जरिए देश छोड़ दें. यह सलाह मिडिल ईस्ट में युद्ध के बढ़ते डर और तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. तेहरान में भारतीय दूतावास के अनुसार, नई एडवाइजरी ‘ईरान में बदलते हालात को देखते हुए’ जारी की गई है. एडवाइजरी में कहा गया है, ’14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी में दोहराया गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIOS को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved