img-fluid

26 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

February 26, 2026

1. इस्राइल और फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता मोदी, विश्व की 20 संसदों में संबोधन

प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को इस्राइल (Israel) के दो दिवसीय दौरे पर देश की संसद (parliaments) ‘नेसेट’ (The Knesset) को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बने। इस्राइली संसद की ओर से पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान मिला। भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। इस्राइली संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने उन्हें यह सम्मान दिया।

2. Instagram पर PM मोदी ने रचा इतिहास, फॉलोअर्स 10 करोड़ के पार, ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के इंस्टाग्राम (Instagram) पर फोलोअर्स (followers) की संख्या 10 करोड़ (100 million) के पार चली गई है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम फोलोअर्स की संख्या, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोलोअर्स की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं अन्य शीर्ष पांच वैश्विक नेताओं के कुल फोलोअर्स की संख्या भी पीएम मोदी के फोलोअर्स की तुलना में कम है।

भारत और इजरायल (India and Israel) के बीच कूटनीतिक संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को इजरायली संसद ‘नेसेट’ (Israeli Parliament ‘Knesset’) को संबोधित किया। नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर मोदी ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की शांतिप्रिय और आतंकवाद विरोधी छवि को और मजबूती से पेश किया। अपने 31 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए क्षेत्र में स्थायी शांति की वकालत की।


  • 4. जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की नए सिरे से होगी जांच, लोकसभा स्पीकर ने समिति का किया पुनर्गठन

    इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के न्यायाधीश यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों (allegations) की जांच अब नए सिरे से होगी। लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति का पुनर्गठन कर दिया। यह कार्रवाई मार्च 2025 में जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जली हुई नकदी के बंडल बरामद होने के बाद शुरू हुई महाभियोग प्रक्रिया के तहत की गई है।

    5. ट्रंप ने अपने सबसे लंबे संबोधन में बोले 5 बड़े झूठ… US के मीडिया ने ही किया फैक्ट चेक

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन (State of the Union Address) में सबसे लंबा भाषण देकर इतिहास रच दिया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से 8 जंगें रुकवाने का दावा किया तो वहीं अर्थव्यवस्था, टैरिफ वॉर समेत कई मसलों पर बढ़-चढ़कर दावे किए। डोनाल्ड ट्रंप दावे करने में आगे रहे हैं, लेकिन अकसर गलत तथ्य दे देते हैं। ऐसा ही मंगलवार की रात को भी हुआ, जब उन्होंने जनता के सामने कई गलत तथ्य रख दिए। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के बोले गए झूठ ज्यादातर देर तक टिक नहीं सके। अमेरिका के ही कई अखबारों ने उनका फैक्ट चेक कर दिया है।

    6. अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की पुष्टि

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda Saraswati) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि पीड़ित नाबालिग बच्चों के मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बुधवार को ही पीड़ित दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट कराया था. माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनके खिलाफ कानून का शिकंजा भी कसा जा सकता है. इससे पहले शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात कही थी. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है. सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से हाईकोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट भी रखी जाएगी.


  • 7. 48 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करने पर नहीं कटेगा एक भी रुपया, DGCA ने बदला नियम

    हवाई यात्रा (air travel) करने वाले लाखों लोगों को DGCA ने बड़ी राहत दी है। अब अगर आपने फ्लाइट टिकट बुक की है, तो उसे 48 घंटे के भीतर कैंसिल कराते हैं तो आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। यह सुविधा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा नए नियमों के तहत दी जा रही है, जो यात्रियों के हित में और अधिक पारदर्शी बनाई गई है। DGCA ने यह कदम यात्रियों की शिकायतों और टिकट रिफंड में देरी की समस्याओं को देखते हुए उठाया है। DGCA के नए संशोधित नियमों के मुताबिक, यदि टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया गया है, तो बुकिंग के 48 घंटे के भीतर यात्री अपने टिकट को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कैंसिल कर सकते हैं। साथ ही, अगर टिकट में नाम में कोई गलती है और यात्री उसे 24 घंटे के भीतर सुधारता है, तो इसके लिए भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा यात्रियों के लिए विशेष रूप से ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होती है।

    8. जल्द होगी फ्री ट्रेड डील…तेल अवीव में बोले PM मोदी, इजरायल में भी यूज कर सकेंगे UPI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दो दिन के दौरे पर इजरायल (Israel) में हैं. साल 2017 के बाद तेल अवीव की उनकी दूसरी यात्रा है. PM मोदी ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल की आपसी ट्रेड डील पर जल्द ही मुहर लगेगी. उन्होंने कहा कि हम एक आपसी फायदे वाले फ्री ट्रेड डील को पूरा करने के लिए काम करेंगे. साथ ही कहा कि भारत और इजरायल ने अपने UPI सिस्टम को लिंक करने के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किया है. इससे दोनों देशों के बीच फाइनेंशियल कनेक्टिविटी बढ़ेगी.


  • 9. पेट्रोल में अब 20% एथेनॉल अनिवार्य, सरकार का आदेश, 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगा नया नियम

    देशभर के वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार (Central government) ने निर्देश दिया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब 20% तक एथेनॉल मिला पेट्रोल (E20) बेचा जाएगा। यह फैसला पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम न सिर्फ आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाएगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करेगा।

    10. AI से लेकर आतंकवाद तक, भारत-इजरायल के बीच इन मुद्दों पर हुए समझौते

    पीएम मोदी (PM Modi) के इजरायल (Israel) दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आज पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू (PM Modi and Benjamin Netanyahu) के बीच गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई. इस दौरान कई एमओयू पर दस्तखत किए गए. पीएम मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौजूदगी में समझौतों का आदान-प्रदान किया गया. इसके अलावा दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कई अहम मुद्दों पर समझौते हुए. बता दें कि भारत और इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक साझेदारी भी हुई है. वहीं, पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त बयान जारी कर इन समझौतों की जानकारी दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कंधें से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उसके सहयोगियों का विरोध करते रहें और करते रहेंगे.

    Share:

  • महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव, सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Thu Feb 26 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra politics) में बड़ा बदलाव सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी में नेतृत्व परिवर्तन के साथ नया राजनीतिक अध्याय शुरू हो गया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी बैठक में लिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved