
भोपाल। प्रदेश में 28 और 29 मार्च को आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्र सरकार के विरोध में देशभर के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं कई स्वतंत्र ट्रेड यूनियन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंक, बीमा, सामान्य बीमा, राज्य, केंद्र, बीएसएनएल, आयकर, पोस्ट ऑफिस, कोयला, रक्षा, आशा, उषा, आंगनवाड़ी, मध्यान भोजन कर्मी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, खेत, खदान, भवन निर्माण एवं अन्य संस्थानों मैं कार्यरत ट्रेड यूनिय के कर्मचारियों हड़ताल पर जाने से कई तरह की सेवाएं ठप्प रह सकती हैं। प्रवक्ता हड़ताली श्रमिक संगठन मध्य प्रदेश के वी के शर्मा ने बताया कि इसमें देशभर के करीब 30 करोड़ से ज्यादा मेहनतकश, कामगार, कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल होंगे। संख्या की दृष्टि से यह है विश्व की सबसे बड़ी हड़ताल होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved