
•ईद और राखी पर बाजार रहेंगे बंद
भोपाल। भोपाल में कोरोना के बढते कहर के कारण राज्य सरकार ने दस दिन का पूरा लाॅकडाउन करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने दी है।
मिश्रा ने बताया कि 24 जुलाई की रात 8 बजे से 3 अगस्त को रात 8 बजे तक सख्ती लाॅकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल सब्जी, दूध और दवाइयों की दूकानें खुल सकेंगीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved