भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सरकारी अस्पताल में 10 प्रसूताएं कोरोना संक्रमित

  • ग्वालियर के कमलाराजा में भर्ती है सभी महिलाएं

भोपाल। ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्तीं 10 प्रसूताएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जबकि पैरामेडिकल की छात्रा ने परीक्षा में बैठने से पहले जांच कराई तो वह भी संक्रमित निकली। सभी प्रसूताओं का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। कमलाराजा अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं की जांच की गई। जिसमें 10 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इनमें पांच महिलाओं की सामान्य डिलीवरी हो चुकी है, जबकि पांच महिलाओं का ऑपरेशन हुआ है। जिन महिलाओं की सामान्य डिलीवरी हुई है उन्हें होम आइसोलेट किया जाएगा। जबकि ऑपरेशन वाली महिलाओं को सुपर स्पेशियलिटी में शिफ्ट किया जाएगा, जहां पर उनका कोरोना का इलाज चलेगा।

Share:

Next Post

झूठी मंडली और जयचंद को जनता जवाब देगी: विष्णुदत्त शर्मा

Sat Oct 17 , 2020
भोपाल। प्रदेश की जनता से 15 माह तक छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले कमलनाथ और देश-प्रदेश के सबसे बड़े जयचंद दिग्विजय सिंह को जनता जानती है। इनके कर्मों के कारण ही आज प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और अब इस छल-कपटी औैर झूठ मंडली को जबाव जनता ही […]