img-fluid

4 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 04, 2026

1. केरलम : शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को पीटा, बीच सड़क पर घेरी गाड़ी

केरलम (Keralam) के मलप्पुरम जिले के वंडूर (Wandoor) इलाके में कांग्रेस सांसद (Congress MP) शशि थरूर (Shashi Tharoor) के साथ बदसलूकी का एक गंभीर मामला सामने आया है. यूडीएफ (UDF) उम्मीदवार ए.पी. अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे शशि थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. थरूर की टीम के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वे दो वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे. शशि थरूर पहले वाहन में सवार थे. अचानक दो कार में सवार होकर आए करीब 8 लोगों ने बीच सड़क पर थरूर की गाड़ी को जबरन रुकवा लिया. चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका और कार के शीशों को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया.

2. Good News: होर्मुज से 58 हजार मिट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत आ रहा 7वां टैंकर

पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष के बीच भारत (India) का एक और एलपीजी टैंकर (LPG Tanker) ‘ग्रीन सान्वी’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को पार कर आगे बढ़ रहा है. शिप-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म वेसेलफाइंडर (VesselFinder) के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद यह सातवां भारतीय एलपीजी कैरियर है जो इस बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजर रहा है. डेटा के मुताबिक, ‘ग्रीन सान्वी’ लारक-केश्म चैनल के रास्ते आगे बढ़ रहा है, जो होर्मुज का अपेक्षाकृत सुरक्षित मार्ग माना जाता है. जहाज ने अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) एक्टिव कर रखा है, जिससे उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है. ‘ग्रीन सान्वी’ के डेस्टिनेशन सिग्नल में ‘इंडियन शिप, इंडियन क्रू’ संदेश दिखा रहा है, जिसे हाल के दिनों में भारतीय जहाजों द्वारा संभावित खतरे से बचने के लिए अपनाई जा रही रणनीति माना जा रहा है, ताकि उन्हें संभावित हमलों या गलत पहचान के खतरे से बचाया जा सके. वहीं, ‘जग विक्रम’ और ‘ग्रीन आशा’ नाम के दो अन्य एलपीजी टैंकर अब भी होर्मुज के पास फंसे हुए हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकन एयरफोर्स (U.S. Air Force) का एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त (Aircraft Crashes) हो गया है. अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NYT) की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को फारसी खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार इकलौते पायलट (Pilot) को सुरक्षित बचा लिया गया. एनवाईटी से अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान ‘फेयरचाइल्ड रिपब्लिक ए-10 थंडरबोल्ट II’ (A-10 Thunderbolt ) था, जिसे आमतौर पर A-10 वॉरथॉग कहा जाता है. यह विमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास गिरा. हालांकि, अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण या परिस्थितियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के एक A-10 विमान को निशाना बनाया.

एलपीजी किल्लत (Gas Crisis) के कारण आम लोग खासकर मजदूर वर्ग खासे परेशान हैं। आसानी से सिलिंडर (Gas Cylinder) नहीं मिलने के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि साल पहले घरों से गायब केरोसिन स्टोव (Kerosene Stove) विकल्प के रूप में एक बार फिर जरूरत बनकर उभर रहा है। केंद्र सरकार ने आपात परिस्थितियों को देखते हुए केरोसिन तेल की बिक्री की अनुमति तो दे दी है, लेकिन बाजार में तेल उपलब्ध नहीं होने से लोग परेशान हैं। इस कारण मजदूर वर्ग पलायन करने को भी मजबूर हैं।

5. महाराष्ट्र : नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे (Tragic Accidents) में एक ही परिवार ( Same Family) के नौ लोगों (Nine Members) की मौत हो गई. मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ. परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक कुएं में जा गिरी.

6. UP के लखनऊ से टाइम बम बनाते पकड़े गए 4 संदग्धि… पाक आतंकी अबू बकर दे रहा था ट्रेनिंग

यूपी एटीएस (UP ATS) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) में हुई आगजनी की घटना के बाद इस आतंकी मॉड्यूल (Terrorist module) पर छानबीन शुरू की और लखनऊ से चार संदिग्ध आतंकियों (Terrorist Arrested) की धरपकड़ कर ली। इसके बाद ही बड़ी साजिश का खुलासा हुआ और पुणे में हुई आगजनी की वारदात भी सामने आई। इस पूरे मामले में पाक आतंकी अबू बकर (Pakistani terrorist Abu Bakr) का नाम सामने आया है। अबू बकर इन युवकों को धार्मिक कट्टरपंथी वीडियो भेजकर माइंडवॉश कर बरगला रहा था। इसके बाद ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिला रहा था। मॉड्यूल से जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। बिजनौर के किरतपुर में मोहल्ला झंडा में चार मार्च 2026 को एक पिकअप में पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। पुलिस ने निमेश रस्तोगी की तहरीर पर 10 मार्च को मुकदमा दर्ज किया और अबुजर शमीम राइन निवासी मोहल्ला अफगनान किरतपुर को गिरफ्तार कर लिया था।


  • 7. US -ईरान जंग में चौधरी बन रहा था पाकिस्तान, ईरान ने दिखाई हैसियत, मध्यस्थता ठुकराई

    ईरान (Iran) ने पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia Conflict) में मध्यस्थता (Mediation) की पाकिस्तान (Pakistan) की कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया है। तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान में अमेरिका नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करेगा। वहीं, ईरान ने अमेरिका की मांगों को अस्वीकार्य बताते हुए संकट के शीघ्र समाधान की संभावनाओं को भी पीछे धकेल दिया है। ईरान ने पाकिस्तान द्वारा खुद को पश्चिम एशिया संघर्ष में मध्यस्थ के तौर पर पेश करने के प्रयासों को ठुकरा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेहरान ने पाकिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया है। इससे पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

    8. पश्चिम बंगाल : चुनाव प्रचार के दौरान मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी पर हमला, कांग्रेस ने TMC पर लगाए आरोप

    कांग्रेस नेता (Congress Leader) अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले की बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन पर हमला (Attacked) किया गया। इस घटना ने पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल में तनाव को और बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस नेता के साथ यह घटना तब हुई, जब अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसंपर्क अभियान में भाग ले रहे थे। आरोप है कि टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक अभियान में बाधा डाली और चौधरी समेत उनके समर्थकों पर हमला किया। इस दौरान कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।


  • 9. पश्चिम एशिया संकट पर PM बोले- खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, दुश्मनी चाहती है कांग्रेस

    केरल में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को सूबे के तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर जमकर प्रहार किए। पीएम ने कांग्रेस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ चुनावी फायदे और मुझे गाली देने के लिए एक करोड़ प्रवासियों की जिंदगी दांव पर लगाने को तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मंशा बेहद खतरनाक है। वे चाहते हैं कि पश्चिम एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हम यहां कोई ऐसी गलती कर दें या कोई ऐसा बयान दे दें, जिससे खाड़ी देशों में रह रहे हमारे भारतीय भाई-बहनों पर बड़ी मुसीबत आ जाए। पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस जानबूझकर खाड़ी देशों को नाराज करने वाले बयान दे रही है, जिससे देश में डर का माहौल बने और उन्हें केंद्र सरकार को कोसने का मौका मिल सके।

    10. पेट्रोल-डीजल और LPG पर आया सरकार का बयान, लोगों से की ये अपील

    सरकार ने एक बार फिर से देश के नागरिकों से पेट्रोल-डीजल या एलपीजी (Petrol, Diesel, or LPG) की पैनिक बायिंग यानी घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है. जारी बयान में सरकार ने कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से जुड़ी रुकावटों के बावजूद देश में ईंधन की सप्लाई पर्याप्त और सुचारू बनी हुई है. इसमें भरोसा दिलाते हुए कहा गया है कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से लेकर कुकिंग गैस तक बिना रुकावट के मिल रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को सरकार की ओर से नागरिकों से पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में खरीदारी करने से बचने की अपील की गई. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों और कुकिंग गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है. पैनिक बायिंग से बचने की अपील करने के साथ ही मंत्रालय की ओर से साफ हिदायत दी गई कि सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और ऊर्जा बचाएं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved