
लंदन। ‘कोविड 19’ के मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है। हालांकि, एक वक्त था जब कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनिया लॉकडाउन फॉलो कर रही थी। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर रेलगाड़ियां आदि बंद थीं, जिसके कारण बहुतों को अपने घर और परिजनों तक पहुंचने के लिए पैदल ही कई किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ा था। अब एक बार फिर दुनिया ऑनलॉक होकर ‘न्यू नॉर्मल’ वाली जिंदगी जीने लगी है। खैर, सोशल मीडिया पर एक बच्चे की कहानी वायरल हो रही है जो 2800 किलोमीटर पैदल चलकर दादी से मिलने पहुंचा।
https://www.instagram.com/p/CEgcSW5nvOT/?utm_source=ig_embed
10 साल के रोमियो कॉक्स ने 20 जून को पिता Fhil के साथ सिसली के पलेर्मो (इटली में) से लंदन का सफर शुरू किया था। इस दिलचस्प यात्रा के दौरान दोनों इटली, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और ब्रिटेन से होते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचे। जी हां, 21 सितंबर को बाप-बेटे की ये जोड़ी यूके पहुंची थी। फिलहाल, दोनों आइसोलेशन में हैं। इसके बाद वे रोमियो की दादी से मिलेंगे।
इस रोमांचक यात्रा के कुछ लम्हों को Romeo Cox ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। रोमियो के मुताबिक, पिछले तीन महीने में उसने जितनी भी मेहनत की है, वो उस वक्त सफल हो जाएगी… जब वो अपनी दादी को गले से लगा लेगा।
https://www.instagram.com/p/CEjWQvjnZ1Q/?utm_source=ig_embed
रोमियो ने बताया, ‘इस सफर में हम रास्ता भटके। मधुक्खियों के छत्ते के नीचे सो गए, जो अच्छा आइडिया नहीं था। पैरों की हालात खराब हो गई। लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी। जैसे-जैसे हम दादी के नजदीक पहुंच रहे थे, मेरी उन्हें देखने को लेकर और उत्साहित हो रहा था। मैं जल्द से जल्द उन्हें गले लगाना चाहता था। हम करीब सालभर बाद मिल रहे थे। वो लॉकडाउन में अकेले के रहने को मजूबर थीं। मैं 100 साल के बुजुर्ग की तरह थका हुआ महसूस कर रहा था- लेकिन यह सफर काफी मजेदार रहा।’
दोनों ने इस यात्रा से न सिर्फ सबको हैरान किया बल्कि ‘रेफ्युजी एडुकेशन एक्रोस कंफ्लिक्ट्स’ की मदद के लिए 11.4 लाख रुपये (12 हजार पाउंड) की राशि भी जुटाई। रोमियो के पिता का कहना है कि बेटे के साथ बिताया गया यह सफर दोनों के लिए स्पेशल लम्हा है, जिसे दोनों कभी नहीं भूल पाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved