भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

MP में बिछेगा 1000 किमी सड़क का जाल

  • प्रदेश सरकार अमरकंटक से अलीराजपुर तक बनाएगी नर्मदा एक्सप्रेस-वे

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे (Narmada Expressway) तैयार किया जाएगा। इसके तहत 1000 किमी तक सड़क का जाल बिछाया जाएगा। इसे नर्मदा प्रगति पथ का नाम दिया जा सकता है। प्रदेश सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।
गौरतलब है कि इस एक्सप्रेस (Expressway) वे के तैयार होने से रोजगार और स्व-रोजगार की संभावाएं बढ़ जाएंगी। क्योंकि इसके आसपास इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जाएगा। इस क्लस्टर के अलावा यहां 35 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (Multi Modal Logistics Park) बनाए जाएंगे। इनमें इंदौर और भोपाल शामिल हैं। यह पार्क भारत सरकार की भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत बनाए जाएंगे। इस एक्सप्रेस वे (Expressway) से डिंडौरी, जबलपुर, दमोह, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, देवास, कटनी, सतना जैसे कई जिलों को फायदा होगा।

छत्तीसगढ़ और गुजरात को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे
यह एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के जरिए छत्तीसगढ़ और गुजरात को जोड़ेगा। एक तरह से कहा जाए तो पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश इस एक्सप्रेस-वे के जरिये सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे। इस एक्सप्रेस के बनने से टूरिज्म बढ़ेगा। ओंकारेश्वर, अमरकंटक, भेड़ाघाट-लमेटाघाट में टूरिज्म बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ेगी।

प्रदेश को मिलेंगी ये सौगातें
बता दें, प्रदेश में भारत सरकार की भारतमाला योजना के तहत 35 हजार करोड़ रूपए लागत की नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। प्रदेश में अक्टूबर महीने में एक लाख करोड़ रूपये की नई परियोजनाओं की भी घोषणा होगी। इसके अलावा प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पश्चिम रिंग रोड के लिए दोबारा स्टडी की जाएगी। इसके अलावा इंदौर-खंडवा रोड पर विशेष पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के दोनों तरफ स्क्रीन पर मां अहिल्याबाई के जीवन पर लाइट एवं साउण्ड शो भी हो सकता है। इंदौर बायपास की सर्विस रोड को मजबूत किया जाएगा। इंदौर-जबलपुर-सागर-ग्वालियर की रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।

Share:

Next Post

पुरानी गाडिय़ों के दोबारा पंजीयन पर देना होगा आठ गुना शुल्क

Sat Sep 18 , 2021
पुन: पंजीयन के साथ ग्रीन टैक्स भी चुकाना होगा दो पहिया वाहन को 4500 और कारों को चुकाने होंगे 7200 भोपाल। 15 साल पुराने वाहनों पर सख्ती करने जा रही सरकार अब ऐसे वाहनों के पुन: पंजीयन पर शुल्क 8 गुना तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है। संभावना है कि नोटिफिकेशन कर इसे एक […]